• English
  • English (Canada)
  • Español (Latinoamérica)
  • Tagalog
  • Tiếng Việt
  • Türkçe
  • Русский
  • Українська
  • עברית
  • اردو
  • العربية
  • فارسی
  • हिन्दी
  • ਪੰਜਾਬੀ (ਗੁਰਮੁਖੀ, ਭਾਰਤ)
  • ગુજરાતી
  • தமிழ்
  • 中文(简体)
  • 中文(繁體字,中國香港特別行政區)
  • 한국어
पृष्ठभूमि

यॉर्क रीजन डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड (YRDSB) ओंटारियो का तीसरा सबसे बड़ा स्कूल बोर्ड है, जो नौ नगरपालिकाओं में 1,26,000 से अधिक छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है और यहां लगभग 15,000 फुल-टाइम समकक्ष स्टाफ सदस्य हैं। YRDSB उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक कार्यक्रम प्रदान करने के साथ-साथ सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदार प्रबंधन के लिए भी प्रतिबद्ध है।

जून 2025 में, YRDSB का 2025-2026 वार्षिक बजट 1.8 बिलियन डॉलर स्वीकृत किया गया। 2025-2026 बजट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया बोर्ड के बजट पेज पर जाएं।

वित्तीय एवं नामांकन दबाव

YRDSB को 2026–2027 शैक्षणिक वर्ष और उसके बाद छात्र नामांकन में गिरावट की आशंका है, जो व्यापक आर्थिक परिस्थितियों, कम जन्म दर, किफायती आवास और हालिया संघीय आव्रजन नीति में बदलावों से प्रभावित है। स्कूलों के लिए फंडिंग नामांकन के आधार पर निर्धारित होती है। नामांकन ही शिक्षा के लिए फंडिंग का प्रमुख आधार है। भले ही प्रति छात्र फंडिंग में बदलाव न हो, तो भी छात्रों की संख्या कम होने से कुल फंडिंग में कमी आती है।

छात्र नामांकन में कमी के साथ नामांकन से जुड़े कुछ खर्च अपने आप समायोजित हो जाते हैं। हालांकि, कई मुख्य परिचालन लागतें, जैसे कि आवश्यक सुविधाओं का संचालन, उसी हिसाब से कम नहीं होतीं। इससे बोर्ड पर निरंतर वित्तीय दबाव बनता है, क्योंकि वह कम उपलब्ध संसाधनों से ही कार्यक्रमों, सेवाओं और सुरक्षित शिक्षण (सेफ़ लर्निंग) एवं कार्य वातावरण को बनाए रखने का प्रयास करता है।

2025-2026 स्वीकृत बजट

2025-2026 शैक्षणिक वर्ष में, फंड निम्नानुसार आवंटित किया गया:
  • कुल परिचालन बजट का 84.6 प्रतिशत कक्षा से संबंधित खर्चों के लिए निर्धारित किया गया, जिसमें कक्षा स्टाफ, प्रशासन, छात्र सहायता, पाठ्य-पुस्तकें और स्टूडेंट टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
  • कुल परिचालन बजट का 9.7 प्रतिशत स्कूल संचालन एवं रखरखाव के लिए निर्धारित किया गया, जिसमें यूटिलिटीज़, सफाई संबंधी सेवाएं और भवन रखरखाव शामिल हैं।
  • कुल परिचालन बजट का 3.1 प्रतिशत छात्र परिवहन खर्चों के लिए निर्धारित किया गया।
  • कुल परिचालन बजट का 2.6 प्रतिशत प्रशासनिक एवं अन्य खर्चों के लिए निर्धारित किया गया।
आपका फ़ीडबैक महत्वपूर्ण है

यह सर्वेक्षण अनाम एवं स्वैच्छिक है। व्यक्तिगत प्रतिक्रियाओं को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। आपका भरा हुआ सर्वेक्षण सीधे YRDSB की रिसर्च एंड असेसमेंट सर्विसेज़ टीम को भेजा जाएगा, जो एक रिपोर्ट तैयार करेगी। कृपया ध्यान दें कि इस रिपोर्ट में ऐसी कोई जानकारी नहीं होगी, जिससे किसी व्यक्ति की पहचान की जा सके। इस सर्वेक्षण में लगभग 10 मिनट लगते हैं और आप अपनी सुविधानुसार इसे 17 अप्रैल, 2026 तक पूरा कर सकते हैं।

यदि इस सर्वेक्षण के बारे में आपका कोई प्रश्न है, तो कृपया research.services@yrdsb.ca पर संपर्क करें। यदि बजट प्रक्रिया के बारे में आप कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कृपया अपने स्थानीय ट्रस्टी से या budget@yrdsb.ca पर संपर्क करें।

Question Title

* 1. कृपया YRDSB से अपने संबंध का वर्णन करें (कृपया लागू होने वाले सभी विकल्प चुनें): *

Question Title

* 2. कृपया अपनी नगरपालिका चुनें:

Question Title

* 3. वर्तमान वित्तीय दबावों को देखते हुए, YRDSB को निम्न क्षेत्रों में संसाधनों के आवंटन को किस प्रकार प्राथमिकता देनी चाहिए?

  उच्च प्राथमिकता मध्यम प्राथमिकता निम्न प्राथमिकता कोई प्राथमिकता नहीं
a) विशेष शिक्षा आवश्यकताओं वाले छात्रों के सहयोग के लिए कार्यक्रम और संसाधन (उदाहरण के लिए विशेष शिक्षा स्टाफिंग, विशेष उपकरण)।
b) छात्र शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए एजुकेशन टेक्नोलॉजी (उदाहरण के लिए कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, प्रोजेक्टर और अन्य कंप्यूटर एक्सेसरीज़)।
c) स्कूल एवं सिस्टम स्टाफ के लिए पेशेवर विकास, ताकि उत्तरदायी और व्यक्तिगत शिक्षण तथा सीखने की पद्धतियों की समझ बढ़ाई जा सके (उदाहरण के लिए पाठ्यक्रम समर्थन, साक्षरता और गणन कौशल आदि)।
d) छात्रों के लिए बहुभाषी भाषा सीखने को समर्थन देने के लिए कार्यक्रम एवं संसाधन (उदाहरण के लिए, द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेज़ी, अंग्रेज़ी भाषा कौशल विकास)।
e) ऐसे प्रिंसिपल/वाइस-प्रिंसिपल और शिक्षक जो किसी स्कूल में असाइन नहीं किए गए हैं, पूरे सिस्टम में शिक्षण और सीखने यानी लर्निंग का समर्थन करते हैं। उदाहरण के लिए, एक प्रिंसिपल जो बोर्ड के सभी शिक्षकों के कक्षा उपयोग के लिए पाठ्यक्रम समर्थन दस्तावेज़ों के विकास की देखरेख करता/करती है।
f) छात्रों और स्टाफ के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सहयोग से जुड़े कार्यक्रम और संसाधन (उदाहरण के लिए, सोशल वर्कर्स, क्राइसिस सपोर्ट टीमें)।
g) देखभाल की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कक्षा-आधारित सहायक स्टाफ (उदाहरण के लिए, एजुकेशनल असिस्टेंट्स, डेवलपमेंटल सपोर्ट वर्कर्स, इंटरवेंशन सपोर्ट वर्कर्स, चाइल्ड एंड यूथ वर्कर्स)।
h) छात्र के हितों और जरूरतों को प्रतिबिंबित करने वाले परिवेश का सृजन करके छात्र सहभागिता और शिक्षण परिणाम के लिए सहायता, जिसमें उनके सीखने के निजीकरण और स्वामित्व की अनुमति दी जाती है (जैसे स्नातक कोच, वैकल्पिक शिक्षा प्रोग्राम, ई-लर्निंग)।
i) सभी के लिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित सीखने का वातावरण (उदाहरण के लिए, सुरक्षित एवं स्वच्छ सुविधाएं, सुविधाओं में सुधार)।
j) सामुदायिक संगठनों द्वारा ऐसे परमिटों के माध्यम से स्कूल की सुविधाओं का इस्तेमाल, जिनसे बोर्ड की लागत की वसूली हो सके, और जिन्हें प्रांतीय फंडिंग का समर्थन प्राप्त हो।
k) समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना, जो हमारी विविध पहचानों एवं समुदायों का समर्थन करे (उदाहरण के लिए नफरत से निपटने के लिए पहल आदि)।
l) देशीय शिक्षा (उदाहरण के लिए देशीय वक्ताओं, प्रमुख व्यक्तियों और सामुदायिक सदस्यों की कक्षा में सहभागिता, छात्रों के लिए सीखने के बेहतर अवसर, कर्मचारियों के लिए पेशेवर विकास)।

Question Title

* 4. क्या ऐसे अन्य क्षेत्र, कार्यक्रम या संसाधन हैं, जो प्रश्न 3 में शामिल नहीं हैं, लेकिन आप मानते हैं कि YRDSB को उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए? कृपया बताएं।

Question Title

* 5. जैसे-जैसे छात्रों की आवश्यकताएं बदल रही हैं और नामांकन घट रहा है, आप उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए YRDSB को कौन से लागत-बचत या नवाचारी सुझाव देंगे?

T